दुर्ग: रेसलर द ग्रेट खली ने सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर का दौरा किया
Durg, Durg | Apr 11, 2025 रेसलर द ग्रेट खली सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे।मंच से शुक्रवार रात 8 बजे संबोधित करते हुए द ग्रेट खली ने युवाओं को नशा मुक्त रहने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि आज देश को ऐसे युवाओं की जरूरत है जो अपने शरीर और मन को मजबूत बनाकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें। उन्होंने अपने संदेश में कहा सब लोग एक रहेंगे तो अनेक रहेंगे, बाटेंगे तो काटेंगे।