गौंची: कोतवाली पुलिस ने पिकअप में 19 पेटी बियर ले जाते दो आरोपियों को अपूर्वा हॉस्पिटल गोल चक्कर से किया काबू
पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपियों को पिकअप गाड़ी में अवैध शराब ले जाते हुए अपूर्वा हॉस्पिटल गोल चक्कर के पास से काबू किया था। आरोपियों के कब्जे से 19 पेटी बीयर बरामद की गई। आरोपियों को काबू करके कोतवाली थाने लाया गया और उनके खिलाफ अवैध शराब अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई l