छिबरामऊ: भउलपुर तिरहा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने दूसरी बाइक में मारी टक्कर, युवक हुआ घायल, एंबुलेंस द्वारा कराया गया भर्ती
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के भउलपुर तिरहा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बुधवार की दोपहर 2:45 पर डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायल युवक को 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।