पन्ना: अजयगढ़ एसबीआई में ग्राहक से बदसलूकी, किसान ने बैंक कर्मचारी के खिलाफ खोला मोर्चा, कानूनी कार्रवाई की मांग
Panna, Panna | Mar 9, 2026 पन्ना के अजयगढ़ में SBI कर्मचारी पर किसान से अभद्रता का गंभीर आरोप लगा है। तिलगुवां निवासी कैलाश पटेल ने बैंक कर्मचारी पर गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शाखा प्रबंधक को शिकायत सौंपी है। ग्रामीणों के समर्थन के साथ पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज की जांच और दोषी कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।