शाहनगर: शाहनगर के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने बचत पखवाड़े के दौरान डेरी के लिए 10 लाख रुपये का ऋण देने की जानकारी दी
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मुख्यालय पन्ना के निर्देशानुसार शाहनगर शाखा के द्वारा 5 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2024 तक बचत पखवाडे का आयोजन किया जा रहा है, बचत पखवाडे का मुख्य उद्देश्य बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ आम नागरिको को डिपॉजिट राशि पर ब्याज की बढी हुई दरों का लाभ दिलवाना है।