नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना तपकरा क्षेत्र के लावाकेरा बैरियर में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से 67 किलो 135 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार की शाम पांच बजे जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक सिल्वर रंग