मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक स्ट्रक्चरों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने हरिद्वार के हिल बाईपास मार्ग पर जंगल में बनी मजार पर नोटिस लगाया है और 15 दिन के अंदर संबंधित वैध दस्तावेज मांगे हैं। तय समय पर नोटिस का जवाब न देने पर बुलडोजर की कार्रवाई की जा सकती है। खादिम ने प्राचीन मजार बताया।