श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के 4 वर्ष पूरे, 26 करोड़ 32 लाख श्रद्धालुओं ने किया दर्शन पूजन, जयादि मंत्र की हुई पूजा
वाराणसी : श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर विश्वनाथ धाम परिसर में 11 वैदिक शास्त्रों के विद्वानों द्वारा विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर न्यास का प्रतिनिधित्व करते हुए धाम के डिप्टी कलेक्टर शंभु शरण ने जयादि मंत्र एवं अप्रतिरथ मंत्र द्वारा विशेष हवन–पूजन संपन्न किया।