कलेक्ट्रेट में शुक्रवार की दोपहर 1 बजे संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपा। मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि देश की आजादी लाखों लोगों की शहादत और लंबे समय तक जेल यातनाएं सहने के बाद मिली थी।