केिशनपुर: किशनपुर बाजार में शराब से भरी स्कॉर्पियों ने पुलिस की गाड़ी को मारा जोरदार ठोकर
शराब के अवैध कारोबारियों का हौसला कितना बुलंद है इसकी वानगी सुपौल जिले में देखने को मिली है। किशनपुर थाना क्षेत्र में दिनांक-08.10.2024 गुप्त सूचना मिली थी कि एक उजला रंग की स्कॉरपियो गाड़ी जिसका रजि नं0- BR11T5210 है, शराब का खेप लेकर भपटियाही से सुपौल की ओर तेजी से जा रही है। सूचना का सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई की गई।