रूपवास कस्बे के विनायक नगर स्थित चिल्ड्रन एकेडमी पब्लिक स्कूल द्वारा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन लीलाश्याम पैराडाइज में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं पूर्व आयकर अधिकारी रजनीकांत शर्मा रहे। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।