बरही: बरही में हर्षोल्लास से मनाया गया बारा रबी अव्वल, शहर में दिखा भक्ति और एकता का नज़ारा
बरही में बारा रबी अव्वल का पर्व विशेष उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी अव्वल की बारहवीं तारीख को पैगंबर मुहम्मद साहब का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है, जिसे बारा रबी अव्वल के रूप में जाना जाता है। इस अवसर पर बरही के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर इस पवित्र पर्व को मनाने के लिए खास तैयारियां कीं।