लखीमपुर: डीसी रोड स्थित काशीराम कॉलोनी में दबंगों ने पोस्टमार्टम हाउस पर काम करने वाले 3 कर्मचारियों पर किया जानलेवा हमला
लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जेल पुलिस चौकी क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद है। बीती देर रात शहर के डीसी रोड स्थित काशीराम कॉलोनी में दबंगों ने पोस्टमार्टम हाउस पर काम करने वाले कर्मचारी भल्लर व इरफान समेत तीन लोगों पर दबंग वाले जानलेवा हमला कर दिया जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों घायल परिजनों के साथ सदर कोतवाली पहुंचे थे।