नगर के वार्ड क्रमांक बीस मंगली बाजार के परदेसी वार्ड कैंप में सात लोगों को काटने वाले कुत्ते को पकडने नगर पालिका की टीम रविवार को सुबह साढे नौ बजे पहंुची। मशक्कत के बाद पकडकर कुत्ते और बच्चों को टीम पकडकर साथ ले गई। ग्यारह बजे तक नगर पालिका की टीम कुत्ते को पकडने में जुटी रही।गौरतलब है कि बीते तीन दिनों में सात लोगों को कुत्ते ने काट लिया था।