सादाबाद: मीरपुर के पास बाइक और ढकेल में हुई टक्कर, एक महिला और बाइक सवार हुए घायल, राहगीरों ने कराया उपचार
सुलेमान नामक एक व्यक्ति बाइक द्वारा राया रोड पर जा रहा था। मीरपुर के पास उसकी बाइक चूड़ी विक्रेता महिला की ढकेल से टकरा गई जिससे महिला सरोज और सुलेमान दोनों ही घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों व राहगीरों के द्वारा तत्काल दोनों घायलों को निजी चिकित्सक के पास उपचार के लिए पहुंचाया गया, चिकित्सक के द्वारा दोनों का उपचार किया गया है।