हाथरस: सदर के रामलीला ग्राउंड में भीड़ ने पर्स चोरी के शक में भाग रहे युवक को पकड़ा, जमकर की धुनाई, दुकानदारों में मची सनसनी
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड में मंगलवार दोपहर 2:30 बजे का लगभग पर एक दुकान से महिला का पर्स चोरी के शक में भाग रहे युवक को दुकानदारों एवं राहगीरों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर थप्पड़ों की बरसात कर धुनाई कर दी अचानक से बाजार में हंगामा को सुनकर स्थानीय दुकानदार राहगीरो और महिलाओं की भीड़ लग गई युवक हाथ जोड़ता रहा लेकिन पब्लिक उसे पीटती रही