चरखारी: एडीएम ने नगर पालिका चरखारी का वार्षिक निरीक्षण किया, सभासदों ने पी एम आवास में जांच टीम की लापरवाही के लगाए आरोप
अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे⁄निकाय प्रभारी मुईनुलइस्लाम ने चरखारी नगर पालिका परिषद कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के सीसीटीवी की दिशाओं को उचित किए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरान्त पालिका सभासदों ने प्रधानमन्त्री आवास योजना में एक भी पात्र व्यक्ति की राशि न आने पर ज्ञापन सौंपते हुए जांच कराने की मांग की है।