दुलमी: दुलमी प्रखंड के कुलही पंचायत उरबा मौजा के सरना टोला डुमरिया टोला के ग्रामीणों की बैठक संपन्न हुई
Dulmi, Ramgarh | Sep 29, 2024 दुलमी प्रखंड के कुलही पंचायत उरबा मौजा के सरना टोला डुमरिया टोला के ग्रामीणों की बैठक रविवार को दिन के लगभग 1:30 बजे संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि लोकसभा चुनाव में दुलमी के अंचल अधिकारी मदन महली के द्वारा आश्वासन दिया गया था कि विधानसभा चुनाव से पहले ग्रामीणों का रसीद काटना चालू हो जाएगा लेकिन अभी तक रसीद नहीं काटा गया।