दानापुर रेल मंडल के बाढ़ रेलवे स्टेशन पर बुधवार को लगभग 6 बजे एक व्यक्ति झाझा पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन चढ़ने के दौरान नीचे गिर गया और पटरी के अंदर चला गया, जिसके कारण उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश कुमार, मोर निवासी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह बाढ़ के एक प्लाई फैक्ट्री से काम केके लौट रहा था।