कलेक्टर विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में प्रत्येक माह की 7 तारीख को रोजगार दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन मनरेगा कार्यस्थल तथा गाम पंचायत भवनों मे किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को आजीविका डबरी बनवाने हेतु प्रेरित किया गया।