लाडपुरा: कोटा कापरेन मार्ग पर 2 मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक युवक घायल, एमबीएस अस्पताल में भर्ती
Ladpura, Kota | May 11, 2025 कोटा कापरेन मार्ग पर 2 मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक युवक गम्भीर घायल हो गया जिसको एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल महेंद्र पुत्र मोहनलाल ने रविवार दोपहर 12 बजे बताया कि बोयाखेड़ा के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी घटना में घायल होने पर एमबीएस अस्पताल लाया गया है।जहाँ इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।