अकलतरा के केनरा बैंक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बैंक कर्मचारियों और प्रबंधक की सूझबूझ और तत्परता से अग्निशमन यंत्र के उपयोग से आग पर काबू पाया गया। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और बिजली विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई। फिलहाल, एक बड़ी घटना टल गई है और बैंक में नुकसान होने से बचा है।