मुख्तियार गंज में बदमाशों ने घर में घुसकर युवक पर चाकू से किया हमला, युवक गंभीर घायल, रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर
सिटी कोतवाली के मुख्तियार गंज में बदमाशो ने घर में घुसकर युवक अमित सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया । परिजन गंभीर घायल अमित को उठाकर जिला अस्पताल ले गए । प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक होने से सोमवार की रात 1130 बजे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है । हमलावर बदमाश का नाम गौरव मिश्रा व उसके चार साथी बताए जा रहे हैं । पुलिस आरोपियो की तलाश रही है ।