वारिसनगर: मथुरापुर थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया, भेजा जेल
प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मथुरापुर थाना की पुलिस ने एक वारंटी को रविवार की दोपहर 1 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सारी गांव निवासी भिखारी राय का पुत्र आनंद राय के रूप में की गई है, जानकारी मथुरापुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने दी।