अमरोहा: अमरोहा में कैलसा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, छात्र की मौत, पांच लोग घायल
Amroha, Amroha | Mar 31, 2026 अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ब्राह्मणों वाली मढ़ैया निवासी अलीजान अपने परिवार के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर दावत में जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन कैलसा रोड पर शाहपुर पैगंबर गांव के सामने पहुंचा, पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल