गोंडा: महर्षि विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का अपर आयुक्त ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
Gonda, Gonda | Feb 2, 2025 महर्षि विद्या मंदिर मे रविवार 2 बजे वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल कमलेश चंद्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों व अतिथियों का मन मोह लिया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।