गुना नगर: चटाई-चूड़ी विक्रेता की 4 साल की बेटी ने निगला ₹5 का सिक्का, गले में अटका, अस्पताल में नहीं मिला उपचार
उत्तर प्रदेश के अयोध्या अमेठी से चटाई चूड़ी नग बेचने आए वुदल महावत जोगी की 4 साल की बेटी ने पांच का सिक्का निगल लिया, जो गले में अटक गया। जिला अस्पताल में एक्स-रे के बाद सिक्का गले में दिख रहा है। लेकिन अस्पताल में मशीन ना होने का बोलकर इलाज से इनकार कर दिया। निजी अस्पताल में ₹10000 का खर्च बताया। पीड़ित मदद के लिए भटक रहा है। परिवार ने खाना तक नही खाया।