कटनी नगर: जीवरा ग्राम में जमीनी विवाद पर दो लोगों के साथ जमकर मारपीट, घायल अस्पताल में भर्ती, नहीं हुई कोई सुनवाई
कटनी के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जीवरा ग्राम में जमीनी विवाद के चलते जमकर मारपीट करने का मामला सामने आया है जिस पर इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं घायलों को उपचार के लिए कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं मरीज के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है