सहारनपुर: मिशन कंपाउंड निकट कॉलोनी में चोरों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया, पुलिस मामले की जांच में जुटी
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मिशन कंपाउंड निकट कॉलोनी में चोरों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। पीड़ित ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि वह घर में सो रहे थे। अचानक घर में चोर आए और उन्होंने बेहोश करने वाली दवा मकान मालिक के कमरे में छिड़क दी और अलमारी में रखे सोने एवं चांदी के जेवरात चुरा लिए और मौके से फरार हो गए।