रामपुर: ढक्का हाजी नगर गांव के जंगल में पेड़ काटने गए मजदूर की पेड़ के नीचे दबकर हुई मौत
Rampur, Rampur | Jul 22, 2025 ढक्का हाजीनगर गांव के जंगल में पेड़ काटने गए मजदूर की पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई । परिवार के लोग जिंदा समझकर जिला अस्पताल ले आये जहां पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया हैं । घटना मंगलवार की सुबह 8:00 बजे की बताई जा रही है । घटना को लेकर घर में कोहराम मच गया परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव जिला अस्पताल से गाँव लेकर चले गए हैं।