जगाधरी: शादीपुर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का लगाया आरोप
सदर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में महिला का शव संदिग्ध हालात में पंखे से बने फंदे पर लटका मिला है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मृतका के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात लिखी है।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया