कसिया: पटहेरवा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/ वारण्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुवे ए एस आई संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पटहेरवा थाना कांड 1467/14 के नामजद अभियुक्त- कौशल राय निवासी बलुआ तकिया थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया।