हाथरस: सदर तहसील पर रेवेन्यू बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न, सत्य प्रकाश वर्मा बने अध्यक्ष, चुनाव अधिकारी ने दी जानकारी
सदर तहसील पर रेबेन्यु बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके सम्पन्न हुआ। सत्यप्रकाश वर्मा एडवोकेट 48 मत पाकर अध्यक्ष एवं अमित कुमार उपाध्याय एडवोकेट 40 मत पाकर सचिव एवं श्रीमती रेखा जैन 51 मत पाकर उपाध्यक्ष बनी। साथ ही दिनेश कुमार राजपूत निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए, रजनीश गौतम एडवोकेट भी निर्विरोध कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। कालीचरण उपाध्याय सह सचिव चुने गए।