सुल्तानपुर: सर्राफा व्यवसाई लूटकांड के सभी आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश, कोर्ट ने भेजा जेल
सुल्तानपुर के सर्राफा व्यवसाई लूटकांड का मुख्य आरोपी विपिन सिंह की रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया गया।पेशी के दौरान पूरा दीवानी परिसर छावनी में तब्दील रहा।वहीं लूट के मामले में पकड़े गए 4 अन्य डकैत विवेक सिंह,अरविंद यादव,दुर्गेश सिंह व विनय शुक्ल भी कोर्ट में पेश किए गए।कोर्ट ने सभी बदमाशों को जेल भेज दिया है।