अररिया: चनरर्दय में 10 साल से बंद पड़ा है करोड़ों की लागत से बना स्वास्थ्य केंद्र, लोगों ने की चालू करवाने की मांग #jansamasya
Araria, Araria | Apr 28, 2025 अररिया जिला के चनरर्दय से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की नींद उड़ाने के लिए काफी है. यहाँ करोड़ों रुपये की लागत से बना अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिछले 10 वर्षों से धूल फांक रहा है. कारण? एक साधारण सा पहुंच मार्ग का अभाव है. जी हाँ, एक रास्ते की कमी ने इस महत्वपूर्ण सुविधा को ग्रामीणों के लिए बेकार बना दिया,