बाराबंकी के हैदरगढ़ टोल प्लाजा पर एक अधिवक्ता के साथ हुई बर्बरता की घटना को लेकर पूरे प्रदेश के अधिवक्ता समाज में भारी आक्रोश है।टोलकर्मियों द्वारा अकेले अधिवक्ता पर जानलेवा हमला किए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं द्वारा राज्यपाल के नाम डीएम अविनाश कुमार को पत्रक सौंप कर सख्त कार्रवाई की मांग की।