बरहज: बारीपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार दो पहिया ने महिला को मारी ठोकर हुई घायल
Barhaj, Deoria | Apr 22, 2024 बारीपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार आ रही दो पहिया ने सड़क पार कर रही महिला को ठोकर मार दी जिसमें महिला घायल हो गई।संगीता देवी पत्नी श्याम सुंदर उम्र लगभग 35 वर्ष जो बाजार करने जा रही थी,कि बारीपुर चौराहे पर सड़क पार कर रही थी तभी तेज रफ्तार आ रही दो पहिया वाहन ने महिला को ठोकर मार दी जिससे वह घायल हो गई। लोगों ने उसे जिला अस्पताल देवरिया में भर्ती कराया।