बांदा: महोखर बाईपास के पास 4 पहिया गाड़ी की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Banda, Banda | Dec 15, 2025 बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महोखर बाईपास के पास 4 पहिया गाड़ी की टक्कर लगने की वजह से पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।