बांदा: महोखर गांव के पास बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस वे सर्विस लाइन पर 2 बाइकों की भिड़ंत में एक किशोर की हुई मौत
Banda, Banda | Dec 15, 2025 बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे सर्विस लाइन पर रविवार की रात 2 बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक में सवार 1 किशोर की मौत हो गई। वहीं किशोर की मौत के बाद इसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। किशोर का नाम हर्ष था जो 17 साल का था। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के एक परिजन ने बताया की 2 बाइकों की भिड़ंत हो गई थी।