बिल्हौर: बिल्हौर में झूला टूटने से 13 साल का बच्चा घायल, घटना के बाद संचालक फरार
बिल्हौर कस्बे के ककवन रोड स्थित दीप गेस्ट हाउस के पास शुक्रवार रात 8:00 बजे चरखी इलेक्ट्रिक झूले की एक ट्राली टूट कर गिर गई हादसे में गया प्रसाद नगर मोहल्ला निवासी 13 वर्षी अनुभव कटिहार घायल हो गया । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और सभी झूलो का संचालन रोक दिया।वहीं झूला संचालक मौके से फरार हो गया।