सूरजगढ़ा प्रखंड के अरमा गांव के रहने वाले शिक्षक नीरज कुमार पांडेय की ट्रेन से कटकर मौत हो गई.गुरुवार अपराह्न 4:30 बजे प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना किऊल रेलवे जंक्शन पर घटित हुई.शिक्षक नीरज कुमार पांडेय अरमा गांव के रहने वाले केदारनाथ पांडेय के पुत्र थे. वे प्लस टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जानकीडीह बेलदरिया में कार्यरत थे. घटना से शोक की लहर है.