कड़ाके की ठंड, पारा सामान्य से 6°C नीचे, झांसी में 8 वीं तक के स्कूलों का समय का हुआ बदलाव आपको बतादे झांसी में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। सोमवार सुबह से हल्का कोहरा छाया है और 11 बजे तक धूप नहीं निकली। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं, डीएम ने 8वीं तक के स्कूलों का समय बदल दिया है। अब ये स्कूल सुबह 10 बजे से 3 बजे तक खुलेंगे।