बांदा: मवई के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल, परिवार में मचा कोहराम
Banda, Banda | Feb 15, 2026 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई के पास ट्रक की टक्कर लगने की वजह से बाइक सवार एक युवक की मौत, व दूसरा घायल हो गया है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। और सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन रविवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। मृतक बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के भरखरी गांव का निवासी था।