बीना: आगासोद रोड पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, लोगों ने किया चक्का जाम
Bina, Sagar | Jan 11, 2026 आगासौद थाना क्षेत्रअंतर्गत आगासौद रोड कटाई पंप के पास सड़क घटना में करीब 30 वर्षीय राजेश अहिरवार निवासी ग्राम देहरी की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना से नाराज , युवक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर रविवार सुबह 9:00 बजे चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर आगासौद एवं खिमलासा थाना प्रभारी एवं नायब तहसीलदार हेमराज मेहर पहुंच गए।