कप्तानगंज: हरपुर माफी कुंवर छपरा में मकान तोड़ते समय छत ढहने से एक व्यक्ति की हुई मौत व दो लोग हुए गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुर माफी कुंवर छपरा गांव में मकान तोड़ते समय छत ढह गया ।छत ढहने से तीन लोग दब गए तीनो घायलों को ग्रामीणों की मदद से रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहा डाक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहा रास्ते में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि की दो व्यक्तियों का इलाज चल रहा है।