बुधवार को 2:00 बजेअमरकंटक स्थित दिगंबर जैन सर्वोदय तीर्थ क्षेत्र जैन मंदिर के प्रबंधकों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव) का 1008वां जन्म कल्याणक महोत्सव 12 मार्च , गुरुवार को श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित होकर पूजा-अर्चना एवं अभिषेक कर धर्मलाभ अर्जित करेंगे।