हरदोई: जनसरी तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत और साथी घायल
Hardoi, Hardoi | Oct 6, 2025 हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के जनसरी तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे इलाज के लिए हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक जनपद सीतापुर के अमखेरवा निवासी मुकेश राजस्थान में मजदूरी का काम करता था।