आरा: खुटहा में सीएसपी लूटकांड मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, पैसा,मोबाइल और घटना में इस्तेमाल पल्सर बरामद,डीएसपी दिए जानकारी
Arrah, Bhojpur | Aug 11, 2024 पिरो डीएसपी राहुल सिंह के द्वारा प्रेस वार्ता कर लूटकांड का खुलासा किया गया। खुटहा में सीएसपी लूटकांड मामले में 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से घटना में इस्तेमाल पल्सर बाइक लूट का 35 सौ रुपया और तीन मोबाइल बरामद किया गया है। सभी अपराधकर्मी अलग-अलग जगह से गिरफ्तार हुए है।