चायल: सरायअकिल थाना क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग, आधा दर्जन लोग झुलसे, पुलिस मामले की जांच में जुटी
कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर लीकेज होने से रफीक अहमद के घर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि सिलेंडर की लीकेज ठीक करने के दौरान यह हादसा हुआ।आग लगने से करीब आधा दर्जन लोग झुलस गए, जिन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सोमवार शाम पांच बजे का मामला!