रजौन: रजौन बाजार वासी अपने आशियाने और रोजी-रोटी को बचाने को लेकर एनएच 133 ई पर उतरकर जमकर किया विरोध प्रदर्शन #jansamasya
Rajaun, Banka | Apr 12, 2025 रजौन बाजार के सैकड़ों लोग परिवार के साथ अपने आशियाने और रोजी-रोटी बचाने को लेकर भागलपुर-हंसडीहा एनएच 133 ई सड़क पर उतर आए । लोग जमीन अधिग्रहण में अनियमितता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे । सभी ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर एनएच विभाग के खिलाफ नारे लगाए ।शनिवार संध्या 5:00 बजे तक प्रखंड कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया गया।